एनएचएम धरने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित:आगरा में संविदा कर्मचारियों के धरने से मरीज परेशान
लखनऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन धरने के कारण आगरा जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। संविदा कर्मियों के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सभी कर्मचारी, अधिकारी, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ धरने में शामिल हैं। इससे आगरा में जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं और उनके जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने शासन से अपील की है कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाए ताकि जनता को हो रही परेशानी खत्म हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)