बुजुर्ग किसान को सरकारी कागजों में मृत दिखाया:पेंशन और किसान सम्मान निधि रुकी, DM से शिकायत करने पहुंचा

Oct 14, 2026 - 14:51
0
बुजुर्ग किसान को सरकारी कागजों में मृत दिखाया:पेंशन और किसान सम्मान निधि रुकी, DM से शिकायत करने पहुंचा
बांदा जनपद के अतर्रा तहसील के तुर्रा मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी बुजुर्ग किसान रामखेलावन को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित किए जाने के कारण वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। इस मामले में बुजुर्ग ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच और योजनाओं का लाभ बहाल कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में रामखेलावन पुत्र शिवरतन ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन और किसान सम्मान निधि कई महीनों से नहीं आ रही है। ब्लॉक और तहसील में जानकारी करने पर पता चला कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें मृतक दर्ज कर दिया गया है। बुजुर्ग ने इसके लिए ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र ने बताया कि इस संबंध में शिकायत पत्र मिला है। शिकायत में एक बुजुर्ग को कागजों में मृत घोषित किए जाने की बात कही गई है। मामले को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए अतर्रा के उपजिलाधिकारी (SDM) को जांच के निर्देश दिए गए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User