एनएचएम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर उठाई आवाज:सरकार से उचित सम्मान और समस्याओं के समाधान की मांग की
औरैया में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ ने सोमवार को दोपहर तीन बजे वेतन वृद्धि सहित 14 मांगों को लेकर आवाज उठाई है। संघ ने सरकार से कर्मचारियों के परिश्रम का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की। मुख्य मांगों में मौजूदा महंगाई के हिसाब से वेतन बढ़ाना, संविदा, आउटसोर्सिंग और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देना शामिल है। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रति माह करने और समय-समय पर महंगाई भत्ता (डीए) देने की भी अपील की गई। सामाजिक सुरक्षा की मांग की कर्मचारियों ने सेवा को स्थायी करने की स्पष्ट नीति, एचआरए, टीए, सीसीए जैसे भत्ते, पदोन्नति नीति लागू कर खाली पद भरना, स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा और सामाजिक सुरक्षा की मांग की। जोखिम व प्रोत्साहन भत्ता, रुके हुए मानदेय का तुरंत भुगतान, तथा जरूरी उपकरण, दवाइयां, वाहन, कंप्यूटर व संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। संघ ने कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान, अच्छा माहौल, महिला कर्मचारियों को मातृत्व लाभ व अन्य सुविधाएं तथा एनएचएम को स्थायी बजट और लंबी अवधि की नीति के तहत चलाने की मांग की। मुख्यमंत्री से उचित वेतन वृद्धि देने का आग्रह किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)