मऊ में मखाना खेती को बढ़ावा देने किसान मेला:250 किसानों ने जानी खेती की तकनीक; मछली पालन से अतिरिक्त कमाई के बताए तरीके
मऊ के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में सोमवार को मखाना विकास योजना के तहत तीन दिवसीय किसान मेले की शुरुआत हुई। करीब 200 से 250 किसानों ने मेले में हिस्सा लिया। कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों को मखाना की खेती की तकनीक और फायदे बताए। मखाना के साथ मछली पालन कर अतिरिक्त आय बढ़ाने के तरीके भी बताए गए। मेला 8 अक्टूबर तक चलेगा। मखाना खेती के लिए दरभंगा से आएगा बीज आजमगढ़ मंडल के उपनिदेशक उद्यान जयकरण सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार मखाना की खेती को बढ़ावा दे रही है। किसानों को उत्पादन की तकनीकी जानकारी देने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मखाना की खेती के लिए बीज दरभंगा से मंगाया जाएगा। इसकी बुकिंग और भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। योजना के तहत चयनित किसानों को विभाग की ओर से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। कृषि उत्पादों के लगाए स्टॉल मेले में कृषि, उद्यान, गन्ना और मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए। प्रगतिशील किसानों की ओर से उगाई गई विभिन्न सब्जियों और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। किसानों ने स्टॉलों का अवलोकन कर उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी ली। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह, उपनिदेशक मत्स्य विनोद वर्मा, अरुण यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)