एनएचएम संविदा कर्मचारी आंदोलन तेज, 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल:नियमितीकरण, समान वेतन और 10 लाख के कैशलेस बीमा समेत 8 मांगें शामिल

Oct 09, 2026 - 14:59
0
एनएचएम संविदा कर्मचारी आंदोलन तेज, 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल:नियमितीकरण, समान वेतन और 10 लाख के कैशलेस बीमा समेत 8 मांगें शामिल
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी आठ मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। उन्होंने नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की है। कर्मचारियों ने 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए 10 लाख रुपये का कैशलेस बीमा, डीए, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की गई है। साथ ही, नियमित भर्तियों में 25 प्रतिशत कोटा देने की भी बात कही गई है। संगठन ने पांच से सात अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद नौ और 10 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User