एनसीसी कैडेट्स का तकनीकी भ्रमण:सेना की तकनीकी इकाइयों में 24 कैडेट्स ने समझीं आधुनिक तकनीकें

Oct 13, 2026 - 14:39
0
एनसीसी कैडेट्स का तकनीकी भ्रमण:सेना की तकनीकी इकाइयों में 24 कैडेट्स ने समझीं आधुनिक तकनीकें
प्रयागराज में 604 ईएमई बटालियन में चल रहे एनसीसी सेना अनुलग्नक शिविर के नौवें दिन 13 अक्टूबर को कैडेट्स ने विभिन्न तकनीकी इकाइयों का भ्रमण किया। इस दौरान 2 यूपी ईएमई कंपनी, एनसीसी, बीएचयू वाराणसी के 24 कैडेट्स ने आयुध डिपो, हेरिटेज हॉल, ड्रोन लैब और 3डी प्रिंटर यूनिट का अवलोकन किया। कैडेट्स को आयुध भंडारण, रखरखाव प्रक्रियाओं और भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं की जानकारी दी गई। ड्रोन लैब में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ड्रोन संचालन और आधुनिक तकनीक के उपयोग के बारे में बताया गया। वहीं, 3डी प्रिंटिंग तकनीक की कार्यप्रणाली से भी परिचित कराया गया। कैडेट्स ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे तकनीकी क्षेत्र के प्रति उनकी रुचि बढ़ी है। कार्यक्रम में सब विवेक कुमार, एचएमटी धर्मवीर, एनबी सूबेदार आरके यादव, हवलदार प्रभाकर और लेफ्टिनेंट सुरेश सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User