मंदिर के पुजारी को जमीन पर पटककर मारा:बाल खींचे, बंदर के महिलाओं झपटने के बाद शुरू हुआ था विवाद

Oct 13, 2026 - 14:39
0
मंदिर के पुजारी को जमीन पर पटककर मारा:बाल खींचे, बंदर के महिलाओं झपटने के बाद शुरू हुआ था विवाद
जालौन में दबंगों द्वारा मंदिर के पुजारी के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। उरई कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव स्थित बड़ी माता मंदिर में पुजारी को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जमीन पर पटककर पीटा और उनके बाल खींचे। पुजारी के साथ मारपीट का वीडियो मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान करने में जुटी है। बताया गया है कि करीब 15 दिन पहले बड़ी माता मंदिर में एक बाबा आया था। उसके साथ एक छोटी बंदर भी थी। गांव की महिलाएं नवरात्रि पर सुबह से मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए पहुंचती थीं। इसी दौरान बाबा के साथ आई बंदर ने कुछ महिलाओं पर झपट्टा मार दिया, जिससे महिलाएं डर गईं। इसके बाद गांव के लोगों ने बाबा से बंदर को कहीं बाहर छोड़ने के लिए कहा। इसी बात को लेकर मंदिर के पुजारी और गांव के कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दबंगों ने मंगलवार सुबह ही पुजारी के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में पुजारी को जमीन पर गिराकर और बाल खींचते हुए पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में उरई सीओ राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस की जांच के बाद ही मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने और शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User