एनसीसी प्रशिक्षण शिविर:कैडेट्स ने सीखीं बाधाएं पार करने की तकनीक; फायरिंग प्रैक्टिस की

Oct 10, 2026 - 15:26
0
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर:कैडेट्स ने सीखीं बाधाएं पार करने की तकनीक; फायरिंग प्रैक्टिस की
आटा के एम. जे.एच. महाविद्यालय में संचालित 58 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रसन्न सक्सेना के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर में कैडेट्स ने सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ प्रातःकालीन शारीरिक व्यायाम (पीटी) से हुआ। इसके बाद कैडेट्स को सेना की एसएसबी (SSB) चयन प्रक्रिया में अत्यंत उपयोगी 'ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग' (बाधा पार करना) का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा कैडेट्स ने फायरिंग प्रैक्टिस की और आत्मज्ञान विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में भी भाग लिया। दिन के अंतिम सत्र में कैडेट्स के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और मनमोहक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर के सफल संचालन में लेफ्टिनेंट सरिता श्रीवास्तव, सेकंड ऑफिसर नीलम कुमारी, सूबेदार राजेश, सूबेदार सरोज सहित सभी जेसीओ एवं एनसीओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User