एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग की:नवरात्रि पर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
शाहजहांपुर में मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक जगहों पर चेकिंग की। यह अभियान शनिवार सुबह करीब आठ बजे नवरात्रि के चलते चलाया गया। टीमों ने मंदिरों, स्कूलों के बाहर, मेला क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर जांच की। इस दौरान स्कूलों के पास से निकलने वाले संदिग्धों से पूछताछ की गई। स्कूलों के आसपास खड़े युवकों से भी वहां पर खड़े होने का कारण पूछा गया और कार्रवाई की चेतावनी देकर वहां से हटाया गया।
इस दौरान छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें पुलिस से तुरंत संपर्क करने और हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1098, 1930, 1076 का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को अपनी समस्याएं बिना डर के बताने और किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। शाहजहांपुर पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)