एनटीपीसी औरैया में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम:'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत पौधारोपण कर लिया हरियाली का संकल्प

Oct 02, 2026 - 09:52
0
एनटीपीसी औरैया में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम:'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत पौधारोपण कर लिया हरियाली का संकल्प
एनटीपीसी औरैया परियोजना में 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर टाउनशिप स्थित गेस्ट हाउस परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) मनोज आनंद ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। माल्यार्पण के बाद एनटीपीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा व्यक्त की। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लिया। गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री की सादगी को अपनाने की अपील अपर महाप्रबंधक मनोज आनंद ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को याद किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और राष्ट्रसेवा की भावना का उल्लेख करते हुए उनके मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User