एपीएस की बेटियों का शानदार प्रदर्शन:वॉलीबॉल टूर्नामेंट में सीनियर टीम बनी चैंपियन
विद्या वर्ल्ड स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस), बरेली कैंट की छात्राओं ने अपने बेहतरीन खेल से विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस विशाल टूर्नामेंट में विभिन्न शहरों और स्कूलों की लगभग 140 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें एपीएस की छात्राओं ने अपना दबदबा कायम रखा। टूर्नामेंट में एपीएस की सीनियर गर्ल्स टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, जूनियर गर्ल्स टीम भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता रही। सभी मैचों के दौरान छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और सच्ची खेल भावना का परिचय दिया। शानदार जीत दर्ज कर विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्या डॉ. सरिता सिरोही ने दोनों टीमों और उनके प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही, उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह विद्यालय का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)