मेरठ में मलियाना फ्लाईओवर पर यातायात बंद:रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से जाएं
मेरठ में मलियाना फ्लाईओवर पर मंगलवार रात सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य होगा। इसके चलते रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। यातायात पुलिस के मुताबिक, बागपत पुल अंडरपास से मलियाना फ्लाईओवर होते हुए मेरठ शहर की ओर जाने वाले सभी वाहन बंद रहेंगे। इसी तरह, टीपी नगर तिराहे से मलियाना फ्लाईओवर और बागपत फ्लाईओवर की ओर जाने वाले वाहनों को भी इस दौरान एंट्री नहीं मिलेगी। रात में काम के दौरान वाहनों की आवाजाही जारी रहने से कर्मचारियों और चालकों की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने यह फैसला लिया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच मलियाना फ्लाईओवर की तरफ जाने से बचें। यात्रा शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग चुन लें, ताकि उन्हें परेशानी न हो। यातायात ठीक रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)