एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में डांडिया उत्सव:विद्यार्थियों में आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देना उद्देश्य
बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में सोमवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। मेला ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में एमडी, एमएस और एमबीबीएस के विद्यार्थियों के साथ इंटर्न ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें आपसी सद्भाव, एकता और सांस्कृतिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज प्रजापति, डॉ. अमित सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. क्रांति कुमार, वार्डन डॉ. अभिनव पांडेय, डॉ. नीलम गुप्ता और डॉ. इरा भारद्वाज सहित फैकल्टी सदस्य व स्टाफ मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)