लखनऊ में डांडिया सेलिब्रेशन सीजन-3 आयोजित:ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमे प्रतिभागी, पारंपरिक गरबा संग मनाया उत्सव

Oct 19, 2026 - 23:31
0
लखनऊ में डांडिया सेलिब्रेशन सीजन-3 आयोजित:ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमे प्रतिभागी, पारंपरिक गरबा संग मनाया उत्सव
लखनऊ में संगीत नाटक अकादमी में योर इवेंट्स की ओर से लखनऊ डांडिया सेलिब्रेशन सीजन-3 का आयोजन किया गया। महानवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पारंपरिक डांडिया और गरबा के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रतिभागी जमकर थिरके। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में पहुंचे लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पारंपरिक संगीत और गरबा की धुनों के बीच युवाओं सहित अन्य प्रतिभागियों ने नृत्य किया। आयोजक नीरज तिवारी ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पिछले वर्ष मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद इस बार भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शहर में सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ रहा है। आकर्षक परिधानों और डांडिया नृत्य के लिए प्रतिभागियों की सराहना की गई। प्रबंधन से जुड़े आलोक ने बताया कि यह दो दिवसीय आयोजन है। पहले दिन लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे दिन भी प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया के माध्यम से भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User