एसडीएम-तहसीलदारों को सक्रिय रहने के ADM ने दिए निर्देश:कन्नौज में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी
कन्नौज में अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने भारतीय मौसम विभाग की 26 सितंबर को भारी वर्षा की आशंका पर सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तहसील स्तर पर सतर्कता, त्वरित सूचना तंत्र और राहत व्यवस्था को सक्रिय रखने को कहा। अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि भारी वर्षा से उत्पन्न होने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। क्षेत्रीय लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को आमजन को संभावित भारी वर्षा की जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही, जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने स्पष्ट किया कि भारी वर्षा से जनहानि, पशुहानि, मकान या फसल क्षति होने पर तुरंत सूचना दी जाए। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार जांच के बाद सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश की संभावना के चलते जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)