एशियन गेम्स में मेराज अहमद खान ने जीता कांस्य पदक:बुलंदशहर में दिवाली जैसा माहौल, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
बुलंदशहर के खुर्जा निवासी निशानेबाज मेराज अहमद खान ने जापान में हुए एशियन गेम्स में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक जीता है। उनकी इस जीत से जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। घर पर जश्न मनाया जा रहा है और लोग एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। मेराज के छोटे भाई सिराज अहमद खान ने बताया कि देश के लिए पदक जीतने पर घर में होली और दिवाली जैसा जश्न का माहौल है। भारत और उत्तर प्रदेश के अलावा अमेरिका, जर्मनी और इटली जैसे देशों से भी बधाई संदेश आ रहे हैं। सिराज ने बताया कि मेराज को बचपन से ही खेलों का बहुत शौक था। शुरुआत में वे उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने एक स्थानीय टूर्नामेंट में पहले ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे। बाद में वे अपने दादाजी और पिताजी के साथ जिला शूटिंग रेंज जाने लगे और शूटिंग में करियर बनाया। परिवार के सदस्यों ने खिलाड़ियों को मिल रहे सरकारी सहयोग की तारीफ की। सिराज खान ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं दे रही है। 'खेलो इंडिया' जैसी योजनाओं से देश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा मौका मिला है। मेराज का परिवार बचपन से ही उनके हर फैसले में उनके साथ रहा है। सिराज ने कहा कि मेराज ने देश का नाम रोशन किया है। परिवार आगे भी उनका साथ देता रहेगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और भी पदक जीत सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)