एसपी ने 141 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:बिजनौर में 14 हेड कांस्टेबल और 38 महिला कांस्टेबल भी शामिल

Oct 06, 2026 - 17:25
0
एसपी ने 141 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले:बिजनौर में 14 हेड कांस्टेबल और 38 महिला कांस्टेबल भी शामिल
बिजनौर में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने 141 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। यह फेरबदल कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए किया गया है। इनमें 14 हेड कांस्टेबल और 38 महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। सभी को तुरंत नई जगह पर काम संभालने को कहा गया है। मंगलवार को जारी हुई तबादला सूची में 40 पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस लाइन से जिले के अलग-अलग थानों में भेजा गया है। बाकी पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों और विभागों में ट्रांसफर किया गया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियों को तुरंत रिलीव कर नई जगह भेजने का आदेश दिया है। इन तबादलों का मकसद थानों का काम मजबूत करना और जरूरत के हिसाब से पुलिसकर्मियों को तैनात करना है। पुलिस लाइन से थानों में भेजे गए जवानों से थानों में पुलिस बल बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User