हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चला अभियान, सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई
हापुड़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को कई विकास खंडों में जनकल्याणकारी कार्यक्रम हुए। अभियान में जिला प्रोबेशन, स्वास्थ्य, पंचायत राज और विद्युत विभाग समेत अन्य विभागों ने शिविर लगाए। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। इस अभियान के तहत गांवों में लगातार स्वच्छता अभियान भी चल रहा है। ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई और स्वच्छ माहौल बनाने के लिए गतिविधियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में बाल पुष्टाहार विभाग ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली और प्रशस्ति पत्र बांटे। उन्हें पोषण के महत्व और विभागीय योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)