एसपी ने सलेमपुर-भाटपाररानी में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया:सुरक्षा व्यवस्था परखी, भाटपाररानी थाने के रजिस्टर-सीसीटीवी भी जांचे
देवरिया में शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने रविवार की देर रात 11 बजे से सलेमपुर और भाटपाररानी क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूजा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाटपाररानी थाने का निरीक्षण कर अभिलेखों और सीसीटीवी संचालन की स्थिति भी देखी। सलेमपुर में एसपी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण करने के बाद सलेमपुर जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजकों से बातचीत कर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए प्रवेश और निकास मार्गों को अवरोधमुक्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली और अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों को सक्रिय रखने को कहा।
एसपी ने संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। इसके बाद क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह और पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान आम लोगों और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने और महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दि
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)