एसपी रवीना त्यागी ने फतेहपुर थाने का औचक निरीक्षण किया:अभिलेखों की जांच कर दिए सख्त निर्देश, रात में गश्त बढ़ाने पर जोर
बाराबंकी की पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए मंगलवार दोपहर 1 बजे फतेहपुर थाने का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय से हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क और कंप्यूटर कक्ष तक की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने अपराध, त्योहार और आईजीआरएस से जुड़ी शिकायतों के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने सभी रिकॉर्ड को अपडेट और व्यवस्थित रखने को कहा, ताकि जानकारी समय पर मिल सके। समस्याओं के समाधान में लापरवाही न हो महिला हेल्प डेस्क पर एसपी ने शिकायतों को गंभीरता से लेने और उन्हें जल्दी व अच्छी तरह निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न हो। इसके अलावा, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए रात की गश्त को असरदार बनाने के निर्देश दिए गए। एसपी ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)