NSUI ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला:पीलीभीत में पुलिस की घेराबंदी तोड़कर किया प्रदर्शन
पीलीभीत के कलीनगर चौराहे पर मंगलवार दोपहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुलिस पहरेदारी के बावजूद प्रदर्शन। पुतला दहन से पहले पुलिस और छात्र नेताओं के बीच लुका-छिपी चली। एनएसयूआई का दावा है, न्यूरिया पुलिस सोमवार रात से जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा की तलाश में थी। पुलिस की घेराबंदी तोड़ते हुए वर्मा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कलीनगर चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला जलाया। छात्र नेताओं ने पुलिस पर सत्ताधारी दल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष कमलेश लोधी, जाहिद खान, हरीश कुमार मौर्य, गुड्डू खान, अनवर खान, समीर अंसारी, गुरुशरण सिंह, विशाल, अनुज, दीपक, आदित्य, अनुज प्रजापति, सुवेक श्रीवास्तव, अमन रजा, अमन खान, आमिर खान, रेहान खान और साहिल खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)