एटा के अभिषेक कृष्ण दुबे बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता:युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं दुबे, वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
एटा निवासी अभिषेक कृष्ण दुबे को भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश टीम में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उनकी नियुक्ति की है। जिम्मेदारी मिलने के बाद एटा के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। अभिषेक दुबे लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। इससे पहले वे भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वे राजस्थान के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। दूरसंचार विभाग में भी कर चुके हैं काम अभिषेक दुबे ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग में तकनीकी क्षेत्र में सेवाएं दी हैं। वे इंजीनियरिंग स्नातक हैं और पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली की एक पब्लिक रिलेशंस कंपनी में भी काम कर चुके हैं। तकनीकी शिक्षा के साथ पत्रकारिता, मीडिया और जनसंचार का अनुभव होने के कारण संगठन में उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की भूमिका के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस जिम्मेदारी के तहत वे पार्टी की नीतियों, विचारों और सरकार की योजनाओं को जनता और मीडिया के सामने रखने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी अभिषेक दुबे को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर एटा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें यह दायित्व मिला है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि अभिषेक दुबे अपने संगठनात्मक अनुभव और संवाद क्षमता का उपयोग प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाने में करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)