जिला युवा अधिकारी से मुलाकात:शिवम वर्मा ने युवाओं के कौशल विकास और सहभागिता पर की चर्चा

Oct 04, 2026 - 08:14
0
जिला युवा अधिकारी से मुलाकात:शिवम वर्मा ने युवाओं के कौशल विकास और सहभागिता पर की चर्चा
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित 'मेरा युवा भारत' (माय भारत) संगठन के वालंटियर शिवम वर्मा ने कानपुर के नवनियुक्त जिला युवा अधिकारी (DYO) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जनपद में कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान कानपुर में युवाओं के कौशल विकास, राष्ट्रीय सेवा योजनाओं, सामुदायिक सहभागिता और 'माय भारत' पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के विभिन्न अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और जिले में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर वालंटियर शिवम वर्मा ने जनपद के युवाओं को एकजुट कर राष्ट्र निर्माण और सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User