एटा के दिनेश कुमार गुप्ता को 'संपादन प्रवीण' मानद उपाधि:उत्कृष्ट संपादन और शोध लेखन के लिए केसर देवी जानी स्मृति सम्मान भी मिला
उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की हिंदी मासिक पत्रिका 'उत्तर प्रदेश' के प्रभारी संपादक दिनेश कुमार गुप्ता को 'संपादन प्रवीण' की मानद उपाधि मिली है। वह एटा जिले के मूल निवासी हैं। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट संपादन और शोध लेखन के लिए दिया गया। राजस्थान के श्रीनाथद्वारा में 'साहित्य मंडल' ने एक राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया था। यह संस्थान 1937 में राष्ट्रभाषा हिंदी की उन्नति के लिए बना था। इस दौरान वार्षिक सम्मान समारोह में देश के कई साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसी समारोह में दिनेश कुमार गुप्ता को 'संपादन प्रवीण' की मानद उपाधि दी गई। उन्हें श्रीमती केसर देवी जानी स्मृति सम्मान से भी नवाजा गया। गीतांजलि विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. राकेश व्यास ने उन्हें सम्मानित किया। दिनेश कुमार गुप्ता को यह सम्मान मिलने पर सूचना निदेशक विशाल सिंह और अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा समेत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)