मथुरा में तेज रफ्तार कार की हुई टक्कर:कार में लगी आग,एक युवक की मौत 3 घायल
मथुरा के थाना राया इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार की शाम को एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही एक्सप्रेस वे की टोल पेट्रोलिंग गाड़ी से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। जिसकी बजह से कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसमें सवार महिला और पेट्रोलिंग गाड़ी में सवार ड्राइवर और पुलिस कर्मियों के भी चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। माइल स्टोन 108 पर हुआ हादसा रविवार शाम को नोएडा की तरफ से होंडा सिटी गाड़ी संख्या DL 10 CH 2108 तेज रफ्तार में आ रही थी। इसे दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी राघव चला रहे थे। गाड़ी जैसे ही मथुरा टोल क्रॉस कर माइल स्टोन 108 के समीप पहुंची तभी वह आगे चल रही एक्सप्रेस वे की टोल पेट्रोलिंग गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी घूमकर साइड किनारे लगे एक खंभे में लग गई। जिससे उसमें आग लग गई। टक्कर लगने के बाद गाड़ी में राघव और उनके साथ मौजूद बहन प्रतिभा उसमें फंस गए। लोगों ने तोड़ी गाड़ी की खिड़की हादसा देखकर वहां से निकल रहे लोग रुक गए। कुछ युवकों ने बिना देर किए गाड़ी में फंसे राघव और प्रतिभा को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच गाड़ी में आगे के हिस्से की तरफ आग लग गई। लोगों ने इसके बाद गाड़ी की खिड़की तोड़ना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों ने खिड़की तोड़ कर राघव और प्रतिभा को निकाला। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल राघव,प्रतिभा और टोल पेट्रोलिंग गाड़ी के ड्राइवर प्रताप व उसमें बैठे पुलिस कर्मी को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में राघव ने दम तोड़ दिया। वहीं दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया कि होंडा सिटी कार की स्पीड तेज थी इसने पीछे से पेट्रोलिंग गाड़ी को टक्कर मारी,इसके बाद यह घूमकर रेलिंग से टकरा गई। इसमें 2 लोग सवार थे जो भाई बहन बताए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)