एटा मेडिकल कॉलेज में डीएम का निरीक्षण:सर्जरी वार्ड में मिलीं सफाई की कमियां, सुधार के दिए निर्देश; मरीजों से लिया फीडबैक

Sep 25, 2026 - 19:57
0
एटा मेडिकल कॉलेज में डीएम का निरीक्षण:सर्जरी वार्ड में मिलीं सफाई की कमियां, सुधार के दिए निर्देश; मरीजों से लिया फीडबैक
एटा में नई जिलाधिकारी एम अरुणमोली ने शुक्रवार शाम 6 बजे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के विभिन्न वार्ड, यूनिट और विभागों का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था जांचने के साथ डायलिसिस यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। कुछ जगह कमियां मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। मरीजों से बात कर जाना व्यवस्थाओं का हाल डीएम ने निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और उनके इलाज, दवाओं तथा अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। भर्ती मरीजों और तीमारदारों से भोजन की व्यवस्था को लेकर अच्छा फीडबैक मिला। साफ-सफाई कुछ वार्डों में संतोषजनक मिली, लेकिन सर्जरी वार्ड में कमियां सामने आईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। डायलिसिस यूनिट का होगा रिनोवेशन डीएम एम अरुणमोली ने बताया कि मरीजों की शिकायतें मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने डायलिसिस यूनिट की बिल्डिंग के रिनोवेशन की जानकारी भी दी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। फंड मिलते ही रिनोवेशन का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी तरफ से भी जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फंड की जांच होगी, कमियां मिलने पर कार्रवाई डीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टरों पर काम का दबाव है। इसके बावजूद मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध फंड और उसके इस्तेमाल की भी जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि जांच में किसी तरह की कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य को लगातार सुधार के निर्देश डीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी व्यवस्थाओं में लगातार सुधार के प्रयास कर रहे हैं। मरीजों को बेहतर इलाज, साफ-सफाई और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User