एटा में 42 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन:विजयादशमी पर आतिशबाजी और राम-रावण युद्ध , भारी वाहनों की एंट्री बंद

Oct 19, 2026 - 18:49
0
एटा में 42 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन:विजयादशमी पर आतिशबाजी और राम-रावण युद्ध , भारी वाहनों की एंट्री बंद
एटा के सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को विजयादशमी पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। रामलीला कमेटी ने 42 फीट ऊंचे रावण और 40-40 फीट ऊंचे मेघनाद व कुंभकरण के पुतले तैयार किए हैं। कार्यक्रम में आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। रावण दहन से पहले भगवान राम और रावण के वेश में कलाकार युद्ध कौशल दिखाएंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एम. अरुण मोली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामरन जी भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के लिए जिले भर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा क्यूआरटी (QRT) टीमें भी तैनात की गई हैं। रामलीला मैदान में बच्चों के मनोरंजन के लिए झांकियां, झूले, खेल-खिलौनों और खाने-पीने की दुकानें भी लगाई गई हैं। पुलिस प्रशासन ने शहर में बैरिकेडिंग की है और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि जिले के कई थाना क्षेत्रों में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, एआरएम प्रदीप कुमार ने बताया कि विजयादशमी पर्व को देखते हुए रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन के दौरान रोडवेज बसों का संचालन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार होगा। फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने वाली बसें रात आठ बजे के बाद शहर में प्रवेश करेंगी। दिल्ली की ओर से फर्रुखाबाद और मैनपुरी जाने वाली बसें रावण दहन से पहले बाईपास से गुजरेंगी, जबकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शहर के अंदर से संचालित होंगी। आगरा से बरेली मार्ग पर जाने वाली बसें निर्धारित रूट के अनुसार चलेंगी। शिकोहाबाद रोड से गुजरने वाली बसों के लिए भी मार्ग तय किया गया है। देखें रामलीला मैदान की 6 तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User