एटा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:कान में ईयरफोन लगाकर जा रहा था, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Oct 15, 2026 - 13:25
0
एटा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:कान में ईयरफोन लगाकर जा रहा था, इलाज के दौरान दम तोड़ा
एटा के मलावन थाना क्षेत्र में छछैना पुल के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया था। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार तड़के करीब ढाई बजे हुई। रात में गश्त कर रही पुलिस टीम ने सड़क किनारे घायल पड़े युवक को देखा। पुलिस ने उसे तुरंत एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज भेजा। इलाज के दौरान युवक अमित कुमार (20) की मौत हो गई। वह मानिकपुर का रहने वाला था। युवक बाइक से जा रहा था और उसने कान में ईयरफोन लगा रखे थे। मोबाइल में गाने बज रहे थे। टक्कर लगने के बाद वह खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के भाई अजय ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। चौकी इंचार्ज राजीव पंवार ने बताया कि गश्त के दौरान युवक सड़क किनारे मिला था। उसकी बाइक टूटी हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User