LDA में लगी जनता अदालत, पहुंचे फरियादी:बता रहे रजिस्ट्री की समस्याएं, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी सुनवाई

Oct 15, 2026 - 13:25
0
LDA में लगी जनता अदालत, पहुंचे फरियादी:बता रहे रजिस्ट्री की समस्याएं, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगी सुनवाई
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में गुरुवार, 15 अक्टूबर को प्राधिकरण दिवस के तहत जनता अदालत लगाई गई। इसमें सुबह से ही लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। ज्यादातर लोग रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याएं लेकर आए हैं। इनके समाधान के लिए रजिस्ट्री कैंप भी लगाया गया है। गोमती नगर के विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर जनता अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस दौरान लोग संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रख सकेंगे। जनता अदालत का उद्देश्य लोगों की शिकायतें सुनकर उनका जल्द से जल्द निस्तारण करना है। इसके जरिए एलडीए से जुड़े मामलों में लोगों को अपनी बात रखने और समस्याओं का समाधान पाने का मौका मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User