एटा में बाबा डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा:176 टीन घी सीज, 3 नमूने लिए; 100 किलो मक्खन नष्ट कराया
एटा में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित बाबा डेयरी पर अचानक छापा मारा गया। टीम ने मौके से 176 टीन देसी घी सीज किए, जबकि 100 किलो मक्खन नष्ट कराया। घी और मक्खन के कुल तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खुले डिब्बों में घी मिलने पर कार्रवाई यह कार्रवाई सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्ला शामिल रहे। विजय कुमार वर्मा ने बताया कि घी के डिब्बे खुले हुए थे। इससे उनमें कीड़े-मकोड़े या छिपकली गिरने की आशंका थी। इसी आधार पर विभाग ने घी को सीज करने की कार्रवाई की और मक्खन नष्ट कराया। लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई विभाग ने घी और मक्खन के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विभाग की जांच अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)