मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता
ललितपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नगर मंत्री कृष्णा शर्मा ‘गोलू’ ने निजी एम्बुलेंस चालकों की मनमानी वसूली पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 12:30 डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने शुक्रवार दोपहर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ललितपुर से झांसी, टीकमगढ़, सागर और भोपाल जैसे शहरों तक मरीजों को अच्छे इलाज के लिए ले जाने के दौरान निजी एम्बुलेंस की जरूरत पड़ती है। आरोप है कि एम्बुलेंस चालक इस दौरान मनमाना किराया वसूलते हैं। भाजयुमो ने मांग की है कि एम्बुलेंस का किराया तय किया जाए। हर गाड़ी में रेट लिस्ट लगी हो और ज्यादा पैसे लेने वालों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही, हर भुगतान पर रसीद देना भी जरूरी किया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि निजी एम्बुलेंस की तय दरें, चालकों के नाम और नंबरों को जांच कराकर सार्वजनिक किया जाए। इससे मरीजों के परिजन जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)