एटा में धान से भरा ट्रैक्टर खाई में पलटा:नीचे दबकर चालक की मौत, पुलिस ने क्रेन से ट्रैक्टर निकाला

Oct 17, 2026 - 13:26
0
एटा में धान से भरा ट्रैक्टर खाई में पलटा:नीचे दबकर चालक की मौत, पुलिस ने क्रेन से ट्रैक्टर निकाला
एटा के रिजोर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात धान से भरा ट्रैक्टर खाई में गिर गया। हादसे में चालक अवनीश (30) ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा निधौली खुर्द गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के रमिया गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकलवाया गया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात अवनीश धान से भरा ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। निधौली खुर्द गांव के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे के दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, चालक को निकाला हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के नीचे दबे अवनीश को बाहर निकाला। उसे तत्काल एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। क्रेन की मदद से खाई से निकाला ट्रैक्टर हादसे के बाद ट्रैक्टर खाई में पलटा हुआ था। पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकलवाया। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रैक्टर किस वजह से अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User