बुलंदशहर के स्कूल में विजयदशमी महोत्सव:विद्यार्थियों ने महाकाली लीला, डांडिया नृत्य तथा रावण वध का किया मंचन
बुलंदशहर में अनूपशहर कस्बे के गुरुकुल स्कूल में शनिवार को नवरात्रि एवं विजयदशमी महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण माता महाकाली लीला, डांडिया नृत्य तथा रावण वध रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत गरबा एवं डांडिया नृत्य से हुआ। इसके बाद प्रबंध समिति सदस्य हृदयेश कुमार ने माता महाकाली के स्वरूप का पूजन व आरती कर लीला का शुभारंभ कराया। विद्यार्थियों ने महाकाली लीला का जीवंत मंचन किया। अंत में बुराई के प्रतीक रावण रूपी अहंकार, असत्य, क्रोध व अन्याय का अंत किया गया। प्रभारी अभिषेक वार्ष्णेय ने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का संदेश देता है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)