एटा में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:इलाज के दौरान आगरा में तोड़ा दम, परिवार में मातम

Oct 13, 2026 - 18:29
0
एटा में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत:इलाज के दौरान आगरा में तोड़ा दम, परिवार में मातम
एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में डीएन कॉलेज के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 साल का विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। दोपहर करीब 1 बजे विपिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। विपिन पुत्र सुरेंद्र निवासी कुड़ासी अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसे तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। विपिन के भाई ओमकार ने इस बात की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User