डॉ. प्राची बनीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष:भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, संगठन को मिलेगी नई मजबूती
कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश नेतृत्व ने डॉ. प्राची गुप्ता को महिला मोर्चा की कमान सौंपी है। पार्टी द्वारा उन्हें महिला मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि भाजपा की प्रदेश इकाई ने हाल ही में प्रदेश भर में महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों की सूचियां जारी की हैं। इसी संगठनात्मक बदलाव के तहत कानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण जिले कन्नौज में डॉ. प्राची गुप्ता को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि डॉ. प्राची गुप्ता के कुशल नेतृत्व में जिले में महिला मोर्चा संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाइयां दीं। वहीं, अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए डॉ. प्राची गुप्ता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह अपनी इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)