एटा में गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली स्वच्छता रैली:क्रॉस कंट्री दौड़ में दिखा उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Oct 02, 2026 - 16:41
0
एटा में गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली स्वच्छता रैली:क्रॉस कंट्री दौड़ में दिखा उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
एटा में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर क्रॉस कंट्री दौड़, स्वच्छता जागरूकता रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इनसे स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे तक चला। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्र प्रकाश पाठक, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, एसडीएम अनवर राशिद फारूखी, एसडीएम विपिन कुमार मोरल समेत कलेक्ट्रेट अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। अहिंसा और छुआछूत के खिलाफ प्रिंटिंस गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत और वंदे मातरम् गाया। 'रघुपति राघव राजा राम' का सामूहिक गायन भी हुआ। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाली और क्रॉस कंट्री दौड़ में हिस्सा लिया। वक्ताओं ने गांधीजी के सादे जीवन, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और छुआछूत के खिलाफ उनके प्रयासों को याद किया। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने गांधीजी के विचारों को अपनाने और संगठित होकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से ईमानदारी व जनसेवा से दायित्व निभाने और शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांधीजी की ग्राम स्वराज, सत्याग्रह, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता की विचारधारा को सदैव प्रासंगिक बताया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के आदर्श को प्रेरणादायी बताते हुए देशहित में उनके योगदान को याद किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्रिंटिंस गर्ल्स स्कूल की छात्राओं और उनकी शिक्षिका को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक सक्सेना ने किया। इस दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अविरल तिवारी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User