एटा में इको कार पलटने से महिला की मौत:सुन्ना नहर के पास हादसा, चार यात्री घायल; चालक भी चोटिल, पुलिस जांच में जुटी
एटा-अलीगढ़ हाईवे पर गुरुवार रात सुन्ना नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दवा लेने अलीगढ़ जा रहे एक ही परिवार के सदस्यों की तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सरवरी बेगम नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत परिवार के पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में चालक अल्ताफ समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी परिजन बेहतर इलाज की उम्मीद में अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पिलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुन्ना नहर के पास पहुंची, अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। कार पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया हादसा देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पिलुआ थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 की मदद से सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सरवरी बेगम को मृत घोषित कर दिया। मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया हादसे में गंभीर रूप से घायल जेहरा, नासिर हुसैन, नाजिया, सायर और कार चालक अल्ताफ का अस्पताल में उपचार जारी है। थाना प्रभारी संदीप सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुरोध पर मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। जिस सफर की शुरुआत स्वास्थ्य सुधार की आस के साथ हुई थी, उस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक और कभी न भूलने वाले दर्द में डुबो दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)