एटा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:योगी की तस्वीर लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा पीड़ित

Oct 13, 2026 - 10:50
0
एटा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:योगी की तस्वीर लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहा पीड़ित
एटा में जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान एक पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। सीएम योगी की तस्वीर थामकर उसने अधिकारियों से मदद मांगी, वीडियो भी जारी किया। सोमवार को पीड़ित एसएसपी और डीएम कार्यालय पहुंचा, जमीन खाली कराने की मांग की। यह मामला गांव खटौटा की 16 बीघा जमीन से जुड़ा है। पीड़िता कं श्री के पिता बनारसी लाल ने 1993 में रजिस्टर्ड वसीयत की थी, जिससे मां का नाम गाटा संख्या 1606 में दर्ज हुआ। आरोप है कि शिवराज उर्फ पप्पू और उसके परिवार ने राजस्व अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा करवा लिया, कब्जा लेने पर धमकी दी। 17 लोगों पर FIR दर्ज की हाईकोर्ट के आदेश पर सितंबर 2025 में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और मुख्य आरोपी शिवराम सहित 17 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुत्र रामजीलाल निवासी खटौटा के विरुद्ध कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पने के मामले में एफ आई आर दर्ज कराई। जिसमे तत्कालीन एस डी एम सहित राजस्व अधिकारियों पर भी संलिप्तता का आरोप लगा ।एफ आई आर दर्ज होने के बाद मामले की पुलिस जांच कर रही है और पीड़िता अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए न्याय की गुहार लगा रही है।मामला न्यायालय में लंबित चलता रहा। उपजिलाधिकारी जलेसर की कोर्ट ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए जून 2026 में उक्त भूमि के दो गाटा संख्या 1606 स/0.121 से आरोपी शिवराज सहित उपरोक्त के नाम,दूसरी गाटा संख्या 989 स/0.485 से हरिप्रसाद का नाम निरस्त कर राज्य सरकार को उक्त भूमि का कब्जा दिलाने और वादी गाटा संख्या 1031/0.405 से प्रेमवती पत्नी जगजीत का नाम निरस्त कद कंठ श्री पुत्री बनारसी लाल के नाम अंकित करने का आदेश दिया। कुल 5 बीघा जमीन का कब्जा पाने के लिए पीड़िता कब्जा पाने के लिए न्यायालय के और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है। पीड़िता का बेटा अजय ने मंगलवार को प्रातः9 बजे को योगी की तस्वीर थाम कर एक वीडियो जारी किया है ,वह सोमवार को भी दोपहर 2 बजे एटा के पुलिस कप्तान और डी एम ऑफिस योगी की तस्वीर लेकर पहुंचा था । उसने प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और जी पीड़ित अजय ने बताया कि उसकी जमीन और मकान पर दबंगों ने कब्जा कर लिया वर्ष 2028 से कोर्ट के चक्कर काट रहा हु हाई कोर्ट के आदेश पर एफ आई आर भी दर्ज हो चुकी है।अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है थाने के चक्कर काट काट कर थक चुका हूं। मेरी मुख्यमंत्री से गुहार है कि मुझे न्याय दिलाए। मामले लग उपजिलाधिकारी जलेसर पियूष रावत ने मंगलवार 9 बजकर 30 मिनट पर जानकारी देते हुए बताया उपजिलाधिकारी न्यायिक के यहां जारी आदेशों के पालन में टीमें गठित कर दी गई है जल्द ही पीड़ित को न्याय मिलेगा उक्त जमीन का कुछ हिस्सा जो कि राज्य सरकार को निहित की गई है उसका भी कब्जा दिलाया जायेगा और शिकायत कर्ता को भी उसकी भूमि पर कब्जा दिलाया जायेगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User