एटा में नकली पनीर बनाने वाली डेयरी पर छापा:10 कुंतल नकली पनीर बरामद, संचालक का बेटा गिरफ्तार; सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Oct 09, 2026 - 10:31
0
एटा में नकली पनीर बनाने वाली डेयरी पर छापा:10 कुंतल नकली पनीर बरामद, संचालक का बेटा गिरफ्तार; सैंपल जांच के लिए भेजे गए
एटा के बारथर गांव स्थित सपना डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर 10 क्विंटल नकली पनीर और 1 क्विंटल नकली घी बरामद किया। कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक के बेटे को गिरफ्तार किया गया। टीम ने बरामद नकली पनीर को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर डेयरी को सील कर दिया गया है। मौके से मिले 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सपना डेयरी पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई देर रात करीब 2 बजे तक चली। विभाग के अनुसार, डेयरी संचालक दलवीर सिंह सोयाबीन की दाल पीसकर उसमें रानीपाल केमिकल मिलाकर नकली पनीर तैयार कर रहा था। पनीर-घी के साथ क्रीम और केमिकल भी मिला छापेमारी के दौरान टीम को 10 क्विंटल नकली पनीर और 1 क्विंटल नकली घी मिला। इसके अलावा 40 किलो क्रीम, 96 किलो एसएमपी, 8 बोरी सोयाबीन, 6 टीन रिफाइंड और रानीपाल केमिकल के 7 पैकेट भी बरामद किए गए। टीम ने बरामद नकली पनीर को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया। डेयरी सील, 10 नमूने जांच के लिए भेजे कार्रवाई के बाद डेयरी को सील कर दिया गया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मौके से लिए गए 10 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर होगी। कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल छापेमारी खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह, लखनऊ मुख्यालय के सहायक आयुक्त मनोज वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला और एटा के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्ला शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User