सहारनपुर में कार ने मौसम को कुचला...मौत:बेटी की विदाई के वक्त हुआ हादसा, दुकान से सामान लेने गया था

Oct 09, 2026 - 10:31
0
सहारनपुर में कार ने मौसम को कुचला...मौत:बेटी की विदाई के वक्त हुआ हादसा, दुकान से सामान लेने गया था
सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र के लखनौती गांव में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पड़ोस में बेटी की विदाई की रस्म चल रही थी। इसी दौरान घर से परचून की दुकान पर खाने का सामान लेने निकला बालक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिस घर और मोहल्ले में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां इस घटना के बाद मातम छा गया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे की है। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के लखनौती गांव के मोहल्ला कुरैशियान निवासी सलमान का 8 वर्षीय बेटा अर्श घर से कुछ खाने का सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अब्बास के घर शादी समारोह चल रहा था। बारात आने के बाद शादी की रस्में पूरी हो चुकी थीं और बेटी की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अर्श वहां पहुंच गया और एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज के बीच हादसे की तत्काल नहीं मिली जानकारी परिजनों के मुताबिक, विदाई के समय डीजे बज रहा था। साथ ही पटाखे और बुलेट से पटाखों जैसी तेज आवाजें हो रही थीं। शोर अधिक होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था। इसी बीच बालक के साथ हादसा हो गया। परिजनों का कहना है कि शोर-शराबे के चलते घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी। अर्श के घायल होने का पता चलने पर परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। करनाल में डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल के लिए किया रेफर हादसे के बाद परिजन घायल अर्श को लखनौती से करनाल के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शादी समारोह की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं। इसके बाद परिजन अर्श के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चाचा बोले- सामान लेने घर से निकला था अर्श अर्श के चाचा दानिश कुरैशी ने बताया कि अर्श उनका भतीजा था। वह घर से परचून की दुकान पर खाने का सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान गली में शादी समारोह चल रहा था और वह हादसे का शिकार हो गया। बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार ने बताया कि बालक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User