एटा में नवीन गल्ला मंडी के पास भीषण जाम:एक किमी तक फंसे ट्रैक्टर, एंबुलेंस भी अटकी

Oct 08, 2026 - 11:21
0
एटा में नवीन गल्ला मंडी के पास भीषण जाम:एक किमी तक फंसे ट्रैक्टर, एंबुलेंस भी अटकी
एटा शहर इन दिनों नवीन गल्ला मंडी के पास जाम की समस्या से जूझ रहा है। धान बेचने आ रहे किसानों की भारी संख्या और यातायात नियमों का पालन न होने से यह स्थिति बनी है। इससे राहगीरों और किसानों दोनों को परेशानी हो रही है। बुधवार रात 8 बजे तक जीटी रोड पर मंडी के एक किलोमीटर क्षेत्र में लंबा जाम लगा रहा। इसमें सैकड़ों ट्रैक्टर फंसे थे। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे निकालने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। नावली गांव के किसान शिवजीत ने बताया कि वे बुधवार सुबह 10 बजे धान बेचने निकले थे और रात 8 बजे तक जाम में फंसे रहे। उन्होंने सुझाव दिया कि मंडी के दो सरकारी कांटों को चालू किया जाए। एक कांटे से धान की तौल हो और दूसरे से खाली ट्रैक्टरों की, जिससे जाम की समस्या कम हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User