एटा में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी:परिवार में कोहराम, पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Oct 08, 2026 - 16:36
0
एटा में पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी:परिवार में कोहराम, पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एटा के रिजोर थाना क्षेत्र के घंगुरिया गांव में 37 साल की उषा पत्नी उमेश ने पति से विवाद के बाद गुरुवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। सूचना पर रिजोर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल देखा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। परिजनों ने बताया कि उषा का पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। वह घरेलू विवादों के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिवार के लोगों ने यह भी बताया कि उषा पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद सामने आया है। शुक्रवार सुबह शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User