सपा MLC राजेश यादव बोले- CECके इस्तीफे के खिलाफ उतरे:बाराबंकी में सपा का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई नेता हिरासत में
बाराबंकी में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पूर्व एमएलसी राजेश यादव उर्फ राजू का बयान चर्चा में आ गया। उन्होंने कहा कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। सपा नेता और कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सपा कार्यालय से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने रास्ते में प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान सपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। राजेश यादव के बयान के बाद मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं में भी चर्चा शुरू हो गई। सपा नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नाराजगी जताई और विरोध दर्ज कराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)