एटा में रास्ते के विवाद में 3 लोगों से मारपीट:सरिया-लाठी और तमंचे से हमला करने का आरोप; थाने में FIR न होने पर एसएसपी से शिकायत

Sep 28, 2026 - 16:20
0
एटा में रास्ते के विवाद में 3 लोगों से मारपीट:सरिया-लाठी और तमंचे से हमला करने का आरोप; थाने में FIR न होने पर एसएसपी से शिकायत
एटा के रिजोर थाना क्षेत्र के कुरीना दौलतपुर गांव में रास्ता निकलने के विवाद को लेकर मारपीट में घायल तीन लोग सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। घायलों ने थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता रवेंद्र पुत्र सौदान सिंह ने बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह जानवर लेकर रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान आदेश, प्रदीप, पुष्पेंद्र, प्रमोद उर्फ सकटू पुत्रगण छविनाथ, वितेश पुत्र सियाराम और मोहकम पुत्र अजंत ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। रवेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने सरिया, लाठी-डंडों और तमंचों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंची उनकी पत्नी और भाई आराम सिंह के साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीनों को गंभीर चोटें आईं। मेडिकल हुआ, लेकिन FIR दर्ज नहीं होने का आरोप रवेंद्र ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की और घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कार्रवाई नहीं होने पर घायल एसएसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घायल भाई ने भी बताई रास्ते के विवाद की बात घायल आराम सिंह ने बताया कि रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User