एटा में विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला:दहेज हत्या का आरोप, पति समेत 7 पर FIR दर्ज; आरोपी फरार
एटा के पिलुआ थाना पुलिस ने दहेज हत्या मामले में पति समेत सात पर FIR दर्ज की। आरोपियों की तलाश जारी है। शिकायत सभापुर निवासी जयप्रकाश ने दर्ज कराई। पुलिस ने पति अजनेश, ससुर उदयवीर, सास धनवंती, जेठ उर्वेश, जेठानी मनोज, अंकुश और ननद ममता पर मामला दर्ज किया है। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए बेटी को परेशान किया जाता था। शिकायत के अनुसार, जयप्रकाश ने अपनी बेटी का विवाह तीन साल पहले अजनेश से किया था। शादी में 12 लाख रुपये नकद, घर का सामान और जेवर दिए थे। ससुराल वाले 8 लाख रुपये दहेज मांग रहे थे। जब मायके वाले रकम नहीं दे पाए, तो ससुराल वालों ने पीड़िता को परेशान करने लगे। बीते मंगलवार को आरोपी उसे खेत पर ले गए और फांसी लगाकर हत्या कर दी। शव पेड़ पर लटका मिला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पिलुआ थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि शिकायत पर FIR दर्ज है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा मामले की जांच कर रहे हैं। परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)