UGC नीतियों और आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, पुलिस से भी नोकझोंक

Sep 29, 2026 - 16:05
0
UGC नीतियों और आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस, पुलिस से भी नोकझोंक
हाथरस में मंगलवार सुबह 11 बजे सवर्ण समाज से जुड़े लोगों और विभिन्न संगठनों ने UGC नीतियों, आरक्षण और SC/ST अधिनियम को लेकर प्रदर्शन किया। मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल से शुरू हुआ जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कई संगठनों के लोग प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शन में राष्ट्रवादी प्रताप सेना, भारतीय परशुराम सेना, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी और भारतीय किसान यूनियन भानु समेत कई संगठनों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने UGC रेगुलेशन 2026 की समीक्षा और आरक्षण व्यवस्था से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा की मांग रखी। UGC की वेबसाइट पर University Grants Commission (Promotion of Equity in Higher Education Institutions) Regulations, 2026 को 13 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया है। कलेक्ट्रेट में पुलिस से हुई नोकझोंक जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और धरना दिया। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हुई। एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने को कहा। ज्ञापन में रखीं कई मांगें प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में UGC रेगुलेशन 2026 की समीक्षा, SC/ST अधिनियम से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच और हाथरस से संबंधित मामलों की समीक्षा की मांग की। इसके अलावा नियमों के विपरीत प्राप्त मुआवजा राशि की वैधानिक प्रक्रिया के तहत वसूली और आरक्षण व्यवस्था से संबंधित संशोधनों की समीक्षा की मांग भी रखी गई। संगठन ने संवैधानिक तरीके से मुद्दे उठाने की बात कही राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन जनहित से जुड़े विषयों को संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यमों से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने UGC रेगुलेशन 2026 की समीक्षा और समान अवसर व विधिक संरक्षण से जुड़े विषयों पर विचार करने की मांग रखी। ये लोग रहे मौजूद प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत, शरद उपाध्याय नन्दा, निशांत उपाध्याय, संजय शर्मा, मतेंद्र सिंह गहलोत, राजू कौशिक, जयप्रकाश तिवारी, सुनील परमार, ठाकुर राम जादौन, विजय कुमार शर्मा, अजय शर्मा, राणा ऋषि प्रताप सिंह, विश्वेन्द्र प्रताप सिंह, रितिक कुशवाह, राणा मुनि प्रताप, जोगेंद्र सिंह प्रधान, सतेंद्र ठाकुर, निशांत चौहान, पवन कुमार गहलोत, अभिषेक राणा और श्यामू परमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User