एटा में युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी छोड़कर चली गई थी, दो बच्चों की भी मौत हो चुकी थी

Oct 15, 2026 - 20:17
0
एटा में युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी छोड़कर चली गई थी, दो बच्चों की भी मौत हो चुकी थी
एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के खरसुलिया गांव में 26 वर्षीय युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने युवक को पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा, जांच शुरू की। मृतक की पहचान खरसुलिया निवासी आलोक (26) पुत्र रामलड़ैते के रूप में हुई। वह बुधवार को घर से निकला और गुरुवार सुबह उसका शव खेत में पेड़ पर लटका मिला। आलोक की शादी छह साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी पूजा (निवासी इंद्रपुर, थाना मोहम्मदाबाद) दो बच्चों के जन्म के बाद छोड़कर चली गई। इसके बाद दोनों बच्चों की भी मौत हो गई। पूजा तीन महीने से वापस नहीं आई थी, जिससे आलोक परेशान था। थाना प्रभारी आर के सिंह ने बताया, पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User