पेशी पर आए पति-पत्नी पर बीच सड़क हमला:बहराइच में एसपी कार्यालय से कुछ दूर हुई घटना, वीडियो भी आया सामने

Oct 15, 2026 - 20:17
0
पेशी पर आए पति-पत्नी पर बीच सड़क हमला:बहराइच में एसपी कार्यालय से कुछ दूर हुई घटना, वीडियो भी आया सामने
बहराइच में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार दोपहर पति-पत्नी पर बीच सड़क हमला हुआ। यह घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ दूरी पर हुई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। घटना का एक वीडियो शाम को सामने आया है, जिसमें एक युवक महिला पर हमला करते दिख रहा है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के चौधरी गांव की शरीफन का अपने पड़ोसी शरीफ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह आज दोपहर अपने पति के साथ नगर कोतवाली इलाके के जिला न्यायालय में पेशी पर आई थीं। पेशी के बाद लौटते समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से करीब दो सौ मीटर दूर विरोधियों ने उन पर हमला कर दिया। नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट की जानकारी मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User