एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सूरज, शुभम और अंकुल ने जीती दौड़:सीनियर और जूनियर वर्ग में भाला फेंक व ऊंची कूद में भी खिलाड़ियों ने जीते मेडल

Oct 12, 2026 - 18:21
0
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सूरज, शुभम और अंकुल ने जीती दौड़:सीनियर और जूनियर वर्ग में भाला फेंक व ऊंची कूद में भी खिलाड़ियों ने जीते मेडल
बस्ती में 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार सुबह 11 बजे विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजक प्रधानाचार्य ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने दौड़, भाला फेंक और ऊंची कूद में हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में हर्रैया के सूरज ने प्रथम, बस्ती दक्षिणी के दुर्गा प्रसाद ने द्वितीय और बस्ती दक्षिणी के वेद प्रकाश ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक में हर्रैया के अंश सिंह प्रथम, बस्ती दक्षिणी के दुर्गा प्रसाद द्वितीय और बस्ती उत्तरी के सुल्तान तृतीय रहे। ऊंची कूद में हर्रैया के मुज्जमिल ने पहला और बस्ती दक्षिणी के आदर्श ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बस्ती उत्तरी के शुभम प्रथम, हर्रैया के सूरज द्वितीय और बस्ती दक्षिणी के आरुष राज तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में बस्ती दक्षिणी के अंकुल प्रथम, बस्ती दक्षिणी के आरुष राजवंशी द्वितीय और भानपुर के सौरभ तृतीय रहे। भाला फेंक में भानपुर के संदीप कुमार प्रथम और आदित्य चौधरी द्वितीय रहे। ऊंची कूद में भानपुर के सुजल प्रथम और बस्ती दक्षिणी के अमृतलाल द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में बस्ती उत्तरी की सरिता प्रथम, आराधना द्वितीय और बस्ती दक्षिणी की सलोनी तृतीय रहीं। भाला फेंक में हर्रैया की काजल प्रथम रहीं। ऊंची कूद में बस्ती दक्षिणी की नेहा प्रथम और दीपाली द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में बस्ती दक्षिणी की लक्ष्मी प्रथम, हर्रैया की वंशिका द्वितीय और भानपुर की सबीना तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जनपदीय सचिव अमित कुमार यादव सहित प्रभाकर रंजन ओझा, विवेक श्रीवास्तव, सुरेंद्र शुक्ला, हरीश सिंह, बृजेश वर्मा और अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User