आजमगढ़ में 536 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में वर वधुओं को दिया गया आशीर्वाद

Oct 12, 2026 - 18:21
0
आजमगढ़ में 536 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में वर वधुओं को दिया गया आशीर्वाद
आजमगढ़ जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 536 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारियों और अन्य लोगों की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे जनप्रतिनिधियों ने भी वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएम ने दिया आशीर्वाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में विवाह की विभिन्न रस्में पूरी कराई गईं और जोड़ों को शुभकामनाएं दी गईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे विवाह का आयोजन सम्मानजनक ढंग से किया जा सके। बतातें चले की 16 अक्टूबर को भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में व वधुओं का विवाह सकुशल संपन्न कराया जाएगा। इसके तहत वधुओं को जेवरात के साथ-साथ खाते में पैसे भी दिए जाते हैं। इसके साथ ही वर वधुओं के परिजनों के खान-पान की भी व्यवस्था समाज कल्याण विभाग करता है। कार्यक्रम में सीडीओ राकेश कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User